फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Failure of 12.5 crore fraud by commission agent to Gharaunda owners, case filed.

कमीशन एजेंट से घरौंडा के सेलर मालिकों ने की 12.5 करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Failure of 12.5 crore fraud by commission agent to Gharaunda owners, case filed.
गन्नौर। गन्नौर अनाज मंडी की कमीशन एजेंट से घरौंडा की फर्म के मालिकों पर धान की खरीद में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। कमीशन एजेंट का आरोप है कि धान लेने के बाद उसे करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। वह रुपये की मांग करती है तो धमकियां दी जा रही है। कमीशन एजेंट की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर अनाज मंडी की कमीशन एजेंट सुमिता जैन ने बताया कि वह अपनी फर्म के माध्यम से नियमानुसार गेहूं व धान की सरकारी व निजी फर्मों के लिए खरीद करती हैं। वर्ष 2017 में करनाल में घरौंडा की एमएस हनुमान राइस एंड जनरल मिल्स व एमएस एसएसजी फूड्स फर्म मालिक हरिकिशन गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुनीता गुप्ता से उनका संपर्क हुआ। इसके बाद उन्होंने इन फर्म के लिए अपनी फर्म के माध्यम से धान की खरीदारी की। 8 नवंबर 2017 से 31 मार्च 2018 तक दोनों फर्मों के लिए उन्होंने 17 करोड़ 48 लाख 26 हजार 805 रुपये का धान खरीदा। लेकिन फर्मों की तरफ से उन्हें केवल 4 करोड़ 49 लाख 29 हजार 70 रुपये की अदायगी की गई। जबकि 12 करोड़ 98 लाख, 97 हजार, 735 रुपये बकाया छोड़ दिए। रुपये मांगने पर फर्म मालिकों ने उन्हें अगले वर्ष रुपये चुकाने की बात की। आरोप है कि फर्म मालिकों ने वर्ष 2018-2019 में फिर से उन पर धान खरीदने का दबाव डाला और धान न खरीदने की सूरत में पिछला बकाया न चुकाने की धमकी दी। जिस वजह से उन्होंने वर्ष 2018-2019 में फिर से धान की खरीदारी की, जिसमें इस वर्ष भी फर्म मालिकों ने 9 करोड 72 लाख 75 हजार 972 रुपये बकाया छोड़ दिया। इसी तरफ 2019-20 में भी फर्म मालिकों के दबाव में उन्होंने धान खरीदने पड़े।
विज्ञापन

आरोप है कि एमएस हनुमान राइस एंड जनरल मिल व एमएस एसएसजी फूड्स फर्म मालिकों की तरफ अब उनका लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये बकाया है। रुपये मांगने पर फर्म मालिक उन्हें धमकी देते हैं दबाव डालने पर फर्म की तरफ से उन्हें बकाया राशि के चेक भी मिले। लेकिन जब वे चेक बैंक में लगाए गए तो फर्म मालिकों ने कुछ चैक पहले ही कैंसिल करवा दिए, जबकि कुछ चेक बाउंस हो गए। वहीं कुछ चेक पर गलत हस्ताक्षर करके उन्हें सौंप दिए गए जिससे उनकी बकाया राशि उन्हें अब तक नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर रुपये लौटाने के लिए फर्म मालिकों से गुहार भी लगाई, लेकिन उन्हें रुपया वापस नहीं मिला। पीड़ित सुमिता जैन ने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर गन्नौर पुलिस ने घरौंडा की एमएस हनुमान राइस एंड जनरल मिल व एमएस एसएसजी फूड्स फर्म मालिक हरिकिशन गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुनीता गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की शिकायत एसपी कार्यालय से मिलने के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- वजीर सिंह रेढू, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed