{"_id":"6a8b645fe05ede641e038b4c","slug":"facilities-in-shambles-in-the-land-of-kabaddi-stalwarts-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159260-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबड्डी के धुरधंरों की धरती पर सुविधाएं बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबड्डी के धुरधंरों की धरती पर सुविधाएं बेहाल
विज्ञापन
फोटो - रिंढाणा गांव में कबड्डी नर्सरी में ग्रामीणों द्वारा रूकवाए हुए हॉल के निर्माण कार्य के
अनूप जाटयाण गोहाना। गांव रिंढाणा की कबड्डी नर्सरी में करीब 250 युवा खिलाड़ी रोजाना पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाली नर्सरी में खिलाड़ी आज भी कच्ची जमीन पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। न तो अभ्यास के लिए मैट है और न ही डाइट की राशि मिल रही है।
नर्सरी में अभ्यास करने वाले करीब 60 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं, गांव के 150 से अधिक युवा कबड्डी के दम पर विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। नर्सरी के खिलाड़ी कच्ची जमीन पर अभ्यास कर रहे हैं। इससे चोटिल होने का खतरा बना रहता है। रिंढाणा के राजेश नरवाल, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट सुरजीत नरवाल, पूजा नरवाल, विश्व कप गोल्ड मेडलिस्ट मिनी नरवाल, जोगिंद्र नरवाल, प्रदीप नरवाल, राकेश, अन्य कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। संवाद