{"_id":"674dd6b14065d0357a0ec833","slug":"extortion-of-two-crore-rupees-demanded-from-businessman-two-criminals-arrested-after-encounter-in-gohana-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, अमेरिका में बैठे गोगी ने की थी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, अमेरिका में बैठे गोगी ने की थी कॉल
Mon, 02 Dec 2024 09:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:18 PM IST
सार
सोनीपत के गोहाना में व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कैथल के गुहला चीका का रहने वाला गुरविंदर उर्फ गुर्री और उसका साथी सुखचैन है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद जींद के नरवाना में सोनीपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे दोनों बदमाशों को गोहाना सीआईए टीम ने जींद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कैथल के गुहला चीका का रहने वाला गुरविंदर उर्फ गुर्री और उसका साथी सुखचैन है। सुखचैन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कूल्हे में गोली लगी थी।
विज्ञापन
मामले में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोगी का नाम सामने आया है। उसने विदेश से कॉल कर रंगदारी मांगी थी। गोहाना के व्यापारी सुनील से 23 नवंबर को व्हाट्सएप पर कॉल कर और मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। शुक्रवार रात को बदमाशों ने व्यापारी को 10 लाख रुपये लेकर पहले जुलाना और बाद में नरवाना में विश्वकर्मा चौक पर बुलाया था।
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस को बताया तो उन्हें नकली नोट देकर भेजा गया था। उनके साथ सीआईए गोहाना के प्रभारी वीरेंद्र समेत छह टीम भेजी गई थी। नरवाना में बदमाशों की पुलिस ने मुठभेड़ हो गई थी। जिस पर वह फायरिंग कर भाग गए थे। पुलिस ने उनकी कार व हथियार कब्जे में लेने के बाद कार्रवाई करते हुए षड्यंत्र रचने के आरोप में कैथल में गुहला चीका निवासी युघविंद्र को गिरफ्तार किया था। तब पता लगा था कि युघविंद्र का भाई गुरविंदर और उसका साथी व्यापारी से रंगदारी लेने गए थे।
विज्ञापन
डीसीपी (अपराध) नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस ने जींद से गुरविंदर उर्फ गुर्री व सुखचैन को गिरफ्तार किया। सुखचैन को कूल्हे में गोली लगी मिली है। गोली साथल से निकल गई। उसे गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी गुरविंदर को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अमेरिका में बैठे गोगी ने रचा पूरा षड्यंत्र, की कॉल
रंगदारी मांगने में गिरफ्तार आरोपी गुरविंदर से शुरुआती पूछताछ के बाद पता लगा कि पूरे मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी अमेरिका में बैठा है। गुरविंदर ने बताया कि रंगदारी को कॉल उनके दोस्त कैथल के गांव भागल के गोगी ने की थी। वह फिलहाल अमेरिका में है। वह डॉन्की रूट से पहले स्पेन गया था और वहां से अमेरिका भाग गया। वह भागल में रहते हुए सुखचैन और गुरविंदर के साथ आपराधिक वारदात करता था। अमेरिका में पहुंचकर उसने अपने साथियों के माध्यम से रंगदारी मांगने का षड्यंत्र रचा।
गोहाना के व्यापारी के बारे में ज्यादा नहीं जानते दोनों
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गोहाना के व्यापारी के बारे में ज्यादा नहीं जानते। यह सभी कुछ गोगी ने किया। उसने ही कॉल की थी। उन्हें तो सिर्फ रुपये लेकर आने थे।
गोली लगने पर नहीं कराया उपचार
पुलिस मुठभेड़ के बाद नरवाना में सुखचैन को गोली लगी थी। उसका खून ही पुलिस ने उनकी गाड़ी में चालक सीट के बराबर बिखरा मिला था। आरोपी ने पकड़े जाने के भय से किसी अस्पताल में उपचार तक नहीं कराया। वह घायल होने के बावजूद पट्टी बांधकर इधर-उधर छिपने में लगा रहा। अब पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है। सुखचैन और गुरविंदर हत्या व लूट के मामलों में नामजद रहे हैं। पहली बार रंगदारी मांगने के मामले में शामिल हुए और पकड़े गए। सुखचैन हत्या के मामले में न्यायालय से उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है।
मोबाइल लोकेशन से पुलिस बदमाशों तक पहुंची
पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन से बदमाशों तक पहुंची। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन लेकर पहले युघविंदर को पकड़ा। जिसके बाद उसके भाई गुरविंदर व दोस्त सुखचैन को पकड़ा जा सका।