फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Equipment distributed to 102 disabled students in the district

Sonipat News: जिले में 102 दिव्यांग विद्यार्थियों को वितरित किए उपकरण

Thu, 18 Jul 2024 05:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to 102 disabled students in the district
फोटो 40- सोनीपत के मॉडल टाउन ​​स्थित डीपीसी कार्यालय में दिव्यांग विद्या​र्थियाें को उपकरण देते
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण वितरित किए गए। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कार्यालय में 102 दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर व अन्य जरूरत के उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

उपकरण प्राप्त करने के लिए जिले के सभी खंडों से विद्यार्थी अपने विशेष शिक्षकों के साथ पहुंचे और जरूरत का सामान लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने कहा कि शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। विशेष शिविर लगाकर इन विद्यार्थियों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। वहीं इन विद्यार्थियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना का लाभ दिलाने के लिए स्कूल प्राचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक परियोजना समन्वयक अतर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन करने के लिए स्कूलों से नाम मांगे गए थे। उसके अनुसार ही संस्था काे उपकरण देने के लिए कहा गया था। उपकरण मिलने के बाद विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी। सरकार की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को मिल सके, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। इस दौरान प्राचार्य सतेंद्र दहिया, संस्था से प्रवीण सिंह, संदीप, एपीसी अमित भनवाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपकरण किए वितरित
उपकरण संख्या
व्हीलचेयर 26
सीपी व्हील चेयर 08
थ्री व्हील साइकिल 04
बैसाखी 02
वाॅकर 22
कान की मशीन 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed