{"_id":"65c292f1c2c6d4d2000dffe0","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-elderly-former-sarpanch-and-his-family-members-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113383-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में घुसकर बुजुर्ग पूर्व सरपंच व परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में घुसकर बुजुर्ग पूर्व सरपंच व परिजनों को पीटा
Wed, 07 Feb 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव पतला में पूर्व सरपंच और परिजनों पर आठ-दस लोगों ने पाइप और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव पतला निवासी 71 वर्षीय पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी दयाराम के परिवार के साथ कहासुनी चली हुई है। वह घर पर बैठकर खाना खा रहे थे कि तभी अरुण और टिंकू 8-10 साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने पाइप, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। उनकी आवाज सुनकर पुत्रवधू और बेटा बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। उन्होंने कमरे में घुसकर अपना बचाव किया। पूर्व सरपंच का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद