{"_id":"6a6a67a8383caf02a0026e34","slug":"encroachments-removed-from-the-old-vegetable-market-goods-placed-on-the-thoroughfare-confiscated-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157811-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुरानी सब्जी मंडी में हटाया अतिक्रमण, रास्ते में रखा सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुरानी सब्जी मंडी में हटाया अतिक्रमण, रास्ते में रखा सामान जब्त
विज्ञापन
फोटो - पुरानी सब्जी मंडी में रोड पर रखी हुई सब्जी को जब्त करते हुए नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत -
गोहाना। सड़कों के फुटपाथ अतिक्रमण से मुक्त के लिए नगर परिषद ने बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी में विशेष अभियान चलाकर रास्ते में रखी सब्जी व सामान को जब्त किया। कई दुकानदारों ने सामान जब्त करने का विरोध के बाद भी नगर परिषद अधिकारियों की कार्रवाई की चेतावनी के बाद दुकानदारों ने विरोध करना बंद कर दिया।
शहर में दुकानदारों ने सभी मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। फुटपाथ पर सामान रखा होने के कारण पैदल राहगीरों को चलने का स्थान नहीं मिलता है। पैदल राहगीर रोड के किनारे पर चलते हैं। इससे वाहन चालकों को असुविधा होती है। वहीं इससे रोड पर हादसा होने की भी आशंका बनी रहती है। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में स्थिति अधिक खराब है। सब्जी विक्रेता अपनी सब्जियों को बीच में आने-जाने के रास्ते पर रख रहे हैं। इससे ग्राहकों के आने-जाने का भी पर्याप्त स्थान नहीं बचता है। पुरानी सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया।
शहर की सड़कों के फुटपाथ अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाकर सामान जब्त किया जाएगा। दुकानदारों को भी अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। दुकान के सामने अतिक्रमण मिलने पर दुकानदार पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
उमेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना