फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electric buses will be included in Sonipat depot

Sonipat News: सोनीपत डिपो में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 22 Apr 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will be included in Sonipat depot
पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा। संवाद
सोनीपत। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सोनीपत के परिवहन बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। जल्द ही वह 250 बसों को झंडी दिखाएंगे। साथ ही सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर सोनीपत में बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। यही नहीं गुरुग्राम व फरीदाबाद में भी बस अड्डे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रोडवेज बेड़े में 150 एसी बसें, 375 इलेक्ट्रिक बसें, 25 वॉल्वो बसें तथा 1000 और नई बसें शामिल की जा रही हैं, जबकि 809 बसें आ चुकी हैं। रोडवेज बस गरीबों का हवाई जहाज है। इस सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनेलो विधायक अभय चौटाला की सरकार पर की गई टिप्पणी के जवाब में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। इससे पहले प्रदेश में इतना विकास कभी नहीं हुआ। केएमपी, केजीपी एक्सप्रेस वे लेकर नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। इसे सबको स्वीकार करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ विधायक मोहनलाल बड़ौली, उपायुक्त ललित सिवाच समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed