फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly shopkeeper was murdered for opposing the robbery, two arrested

लूटपाट का विरोध करने पर की थी बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly shopkeeper was murdered for opposing the robbery, two arrested
दुकानदार की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव रोहट में दिवाली पर तड़के बुजुर्ग दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की थी। वारदात को शातिर लुटेरे अमित उर्फ मोनू गैंग ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मूलरूप से झज्जर के बेरी फिलहाल सबौली निवासी अमित उर्फ मोनू व उसके साथी मूलरूप से मल्हा माजरा फिलहाल गांव नाथूपुर निवासी रविंद्र उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या की वारदात से पहले छोटी दिवाली की रात पांच अन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रोहट के रहने वाले सत्यनारायण (65) गांव के बाहर फतेहपुर मोड़ पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। वह दिवाली के दिन तड़के साढ़े तीन बजे दुकान पर गए थे। तड़के चार बजे परिवार के लोगों को उन पर हमला किए जाने का पता लगा था। दुकान में काउंटर के पास ही उनको चाकू से गोदा गया था। रोहट के दो युवकों ने दुकान के पास से कार सवार कुछ युवकों को भागते देखा था। परिवार के लोगों का मानना था कि पानी की बोतल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में किसी ने उनकी हत्या की है। एसपी ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और अन्य सुबूत जुटाते हुए आधार पर तलाश शुरू की। रविवार रात को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मोनू के रूप में हुई। उसके साथी रविंद्र उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि रोहट में वह लूट का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने चाकू से गोदकर सत्यनारायण की हत्या कर दी थी। जिस कार से वारदात की थी, वह भी लूट की थी। उसने गैंग के साथ मिलकर लूट व डकैती की 11 वारदात करना स्वीकार किया है। अमित ने हरियाणा के साथ ही दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। वह सोनीपत और तिहाड़ के साथ ही उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में रह चुका है। उस पर लूट-डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग का लीडर है अमित, छोटी दिवाली को झज्जर-रोहतक में की लूट
अमित उर्फ मोनू का अपना गैंग है। उसके गैंग में चार सदस्य हैं, जिनमें से दो अभी फरार हैं। अमित शातिर लुटेरा और डकैत है। उसको एक मामले में सजा हो चुकी है। वह फरवरी में लूट के मामले में जमानत पर आया था और फिर से लूटपाट शुरू कर दी थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटी दिवाली की रात में झज्जर व रोहतक जिले में तीन गाड़ियां, दो बाइक व लाखों रुपये की लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed