{"_id":"6aaecbc369ae49f7ba09912b","slug":"elderly-residents-inaugurated-the-event-when-the-mla-was-late-the-chairperson-sonipat-news-c-196-1-nnl1003-145552-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक लेट हुए तो बुजुर्गों ने कर दिया उद्घाटन, चेयरपर्सन बोले-थोड़ा इंतजार कर लेते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक लेट हुए तो बुजुर्गों ने कर दिया उद्घाटन, चेयरपर्सन बोले-थोड़ा इंतजार कर लेते
विज्ञापन
फोटो नंबर-07सैन चौक पर सड़क निर्माण का शिलान्यास करते मोहल्ले के बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : 1
नारनौल। मोहल्ला पुरानी सराय, नई सराय और जमालपुर के बीच सैन चौक पर शनिवार को सड़क निर्माण के शुभारंभ का कार्यक्रम उस समय चर्चा का विषय बन गया जब निर्धारित समय पर विधायक और नगर परिषद चेयरपर्सन नहीं पहुंचे तो मोहल्लावासियों ने वहां के बुजुर्गों से ही सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करा दिया। सूचना मिलने पर चेयरपर्सन ने कहा कि लोग थोड़ा इंतजार कर लेते तो ठीक रहता।
सेवानिवृत्त सूबेदार चौधरी हरिराम और शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त दुलीचंद शर्मा ने सैन महाराज को तिलक लगाकर तथा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। मोहल्लावासियों के अनुसार सैन चौक के दोनों ओर की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है।
बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी होती है। परिषद की ओर से जमालपुर से नई सराय स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के गेट तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के शुभारंभ के लिए शनिवार सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विधायक ओमप्रकाश यादव और चेयरपर्सन कमलेश सैनी का मोहल्ले के लोगों ने 11 बजे तक इंतजार किया। निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए, लेकिन करीब सवा 11 बजे तक दोनों नहीं पहुंचे।
इसी दौरान पार्षद को विधायक के पीए की ओर से सूचना मिली कि विधायक जरूरी कार्य से रेवाड़ी और गुरुग्राम गए हैं और शाम करीब चार बजे पहुंच सकेंगे। इसके बाद चेयरपर्सन ने भी विधायक के साथ आने की बात कही। इस पर मोहल्लावासियों ने कहा कि वे सड़क के शुभारंभ के लिए चार बजे तक इंतजार नहीं करेंगे।
शुभारंभ के दौरान लोगों ने पार्षद काशीराम सैनी के समर्थन में नारे लगाए और सड़क के शिलान्यास होने की खुशी में लड्डू भी बांटे। इस मौके पर उमराव सिंह सैनी, डॉ. भीम, धर्मपाल कौशिक, रघुवीर सैनी, गोविंद शर्मा एडवोकेट, सैनी सभा के पूर्व प्रधान बिशन सैनी, दिनेश शर्मा, मुकेश सैन, संजय सैनी, अमर सिंह स्वामी व विष्णु मास्टर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वर्जन:
विधायक ओमप्रकाश यादव को आवश्यक कार्य से आज कहीं बाहर जाना पड़ गया और मुझे भी एक आवश्यक कार्य हो गया था। इसलिए आज करीब 16 विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं हो पाया, जो जल्द करवाया जाएगा। सैन चौक के शिलान्यास को लेकर मोहल्ले के लोगों को शाम चार बजे का समय दिया गया था परंतु उन्होंने इंतजार किए बगैर मोहल्ले के बुजुर्गों से सड़क का शिलान्यास करवा दिया अगर वे थोड़ा इंतजार कर लेते तो ठीक रहता।
कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।