{"_id":"69f601fed408a412b70f767a","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-while-crossing-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153352-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत
Sat, 02 May 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा गढ़ी कलां के पास हुआ। जब पानीपत से दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी व भाग गया। थाना बड़ी पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ओम साई फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत कपिल ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान पानीपत की ओर से आए वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी उनके ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षप्त हो गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद