{"_id":"5db887fc8ebc3e016d6330a6","slug":"eighty-three-non-teaching-staff-will-get-job-in-university-sonipat-news-rtk525124285","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 83 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 83 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में नॉन टीचिंग स्टाफ के 83 पदों पर जल्द भर्ती शुरू हो सकती है। जिस पर बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में फैसला लिया जाएगा और उसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इन पदों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले आवेदन मांगे गए थे, जिनके लिए 51 हजार 500 आवेदन आए हुए है। हालांकि इतने आवेदन आने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशानी में आया हुआ है और इनके लिए लिखित परीक्षा कराना चुनौती है। लिखित परीक्षा के बाद भी मेरिट लिस्ट जारी करके भर्ती की जाएगी। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में नॉन टीचिंग के 463 पदों के मुकाबले केवल 239 ही पद भरे हुए है, जबकि 224 पद आज भी खाली है। इस कारण ही लोकसभा चुनाव से पहले यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के लिए 11 ब्रांच में 83 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए आवेदन की संख्या देखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी चौंक गया था। क्योंकि इन 83 पदों के लिए 51 हजार 500 आवेदन आए हुए है। इनमें क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, ड्राइवर, लैब टेक्रिशियन, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी रि-स्टोरर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, वर्कशॉप हेल्पर, चपरासी, बस हेल्पर, वेटर शामिल है। इनके लिए ग्रेजुएशन को शैक्षणिक योग्यता रखा गया था। लेकिन इन पदों के लिए पीएचडी धारक भी पीछे नहीं रहे और 9 पीएचडी धारकों ने आवेदन किया हुआ है। जबकि एमटेक डिग्री वाले 400, बीटेक डिग्री वाले 2000, एमफिल वाले 10, एमएससी वाले 200, एमए वाले 500 है, जबकि अन्य में बीए, बीएससी व अन्य डिग्री धारक है।
विधानसभा चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया पर लगी थी रोक
इतने आवेदन आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिखित परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के कारण भर्ती को स्थगित करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद दोबारा से नॉन टीचिंग की भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। इस कारण ही भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। इसको लेकर ही बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली सभी यूनिवर्सिटी के वीसी की मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है।
यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे गए थे जो 51500 आए हुए है। भर्ती प्रक्रिया को आचार संहिता के कारण रोक दिया गया था, लेकिन उसे अब दोबारा से शुरू किया जाएगा। इस पर चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है। - प्रो. राजेंद्र अनायत, वीसी मुरथल यूनिवर्सिटी।