फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Effigy of cabinet minister burnt

Sonipat News: महिला प्रशिक्षक से अश्लीलता मामले में आरोपी कैबिनेट राज्य मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Effigy of cabinet minister burnt
शहर में जुलूस के बाद ककरोई चौक पर कैबिनेट राज्य मंत्री का पुतला फूंकते संगठन सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। महिला प्रशिक्षक के साथ अश्लीलता मामले में वीरवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद ककरोई चौक पहुंचकर कैबिनेट राज्य मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से कैबिनेट राज्य मंत्री को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष हंसराज राणा, महासचिव जयकरण, डॉ. सतपाल ने कहा कि कैबिनेट राज्यमंत्री पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर महिला प्रशिक्षक के साथ अश्लील हरकत की, जिससे महिला प्रशिक्षक ने प्रताड़ित होकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला प्रशिक्षक से पांच बार पूछताछ की जा चुकी हैं, लेकिन राज्यमंत्री को पद से बर्खास्त नहीं किया गया है और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सरकार का काम महिलाओं और आम आदमी की सुरक्षा करना है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से राज्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान रामफल, जय भगवान, ईश्वर सिंह दहिया, बलबीर सिंह सैनी, जगबीर सिंह, अशोक, मास्टर हिम्मत सिंह, सुरेश, बलवान सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed