फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District's promising in JEE Main, now preparing for advance

Sonipat News: जेईई मेन में छाए जिले के होनहार, अब एडवांस की तैयारी में जुटे

Mon, 01 May 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
District's promising in JEE Main, now preparing for advance

विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सत्र-2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें जिले के होनहार छाए रहे। जेईई मेन में सफलता के बाद अब विद्यार्थी एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।
शहर के शिवा शिक्षा सदन, ब्राइट स्कॉलर स्कूल, जानकीदास पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी है। अपने बच्चों की सफलता पर परिजन भी फूले नहीं समा रहे। ब्राइट स्कॉलर स्कूल के छात्र यशवर्धन मलिक ने 99.59 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। इनके अलावा लक्ष दहिया ने 95.39, ईशान त्यागी 92.48 परसेंटाइल के साथ जेईई मेन में सफलता प्राप्त की है। स्कूल प्राचार्य किरण दलाल व स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य व आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

-------
प्रतिदिन 8 घंटे तक की पढ़ाई ओमैक्स सिटी निवासी ब्राइट स्कॉलर स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र यशवर्धन मलिक ने 99.59 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है। यशवर्धन ने कहा कि जेईई मेन की तैयारी करने के लिए दिल्ली पंजाबी बाग से कोचिंग ली। बेहतर तैयारी के लिए दिन में 8 घंटे तक पढ़ाई की। बेटे की उपलब्धि से खुश अधिवक्ता पिता संदीप मलिक व शिक्षिका माता सीमा ने बताया कि यशवर्धन बेहद होनहार है। उसने 10वीं कक्षा में एनटीएसई स्टेज -2 नेशनल लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। साथ ही किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) भी क्लियर किया। जिसके बाद उसे प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलती है। यशवर्धन अब अपना पूरा फोकस जेईई एडवांस पर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरो स्पेश इंजीनियर बनना है सपना
सेक्टर-13 निवासी ब्राइट स्कॉलर स्कूल के छात्र लक्ष दहिया ने बताया कि उन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करते ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। मेरे पिता सतीश कुमार सिविल इंजीनियर हैं और माता अनीता गृहिणी हैं। मम्मी-पापा को बताया कि मेरा सपना एयरो स्पेश इंजीनियर बनने का है। उन्होंने मेरे सपने को उड़ान देने के लिए पंजाबी बाग, दिल्ली में वीकेंड पर कोचिंग दिलवाई। जेईई मेन क्लियर करने के लिए स्कूल के अलावा करीब 6 घंटे तक पढ़ाई की। परीक्षा परिणाम में 95.39 परसेंटाइल मिले हैं। उम्मीद इससे अधिक की थी, लेकिन कुछ गलतियां हो गई, जिस कारण जितने अंक मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले।
------
तेज बुखार और जुकाम के बावजूद नहीं मारी हार, दिया पेपर
सेक्टर-13 निवासी ब्राइट स्कॉलर स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ईशान त्यागी ने जेईई मेन की परीक्षा में 92.48 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। ईशान के पिता राकेश त्यागी ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि ईशान की मम्मी रूबी त्यागी पीजीटी टीचर हैं। ईशान दो भाइयों में बड़ा है। उन्होंने बताया कि जिस दिन जेईई मेन का पेपर था, उस समय ईशान को तेज बुखार व जुकाम था। इसके बावजूद ईशान पेपर देने गया। बार-बार नाक बहने के कारण काफी समय खराब हो गया। ईशान ऑनलाइन कोचिंग लेने के साथ ही 5 से 6 घंटे तक पढ़ता था। पेपर के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन वह जितने अंक लाना चाहता था, उतने नहीं मिले। फिर भी बेटे ने कड़ी मेहनत की। अब एडवांस की तैयारी में जुटा है।
--------
किसान के बेटे ने जेईई मेन में पाई सफलता
गांव जुआं निवासी किसान नरेश कुमार के बेटे सागर ने जेईई मेन की परीक्षा में 94.95 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है। सागर ने बताया कि वह जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। उसने स्कूल समय के अलावा प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई की। सागर ने बताया कि जब 10वीं कक्षा पास की तब आईआईटी के बारे में पता चला, तभी इंजीनियर बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। अब एडवांस की तैयार शुरू कर दी है।
---------
कड़ी मेहनत से पाई सफलता
जानकीदास कपूर स्कूल के छात्र माधव डेंबला ने जेईई मेन की परीक्षा में 96 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है। परिजन बेटे की सफलता पर फूले नहीं समा रहे। स्कूल प्रबंधन ने माधव को उसकी सफलता पर बधाई दी है। माधव ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत की जाए तो कोई मुकाम मुश्किल नहीं है।

टाइम टेबल बनाकर की तैयारी
शिवा शिक्षा सदन की छात्रा वंशिका जैन ने 92 परसेंटाइल के साथ जेईई मेन में सफलता प्राप्त की है। स्कूल प्रबंधन ने वंशिका की सफलता पर बधाई दी और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वंशिका का कहना है कि टाइम टेबल बनाकर उसके अनुसार ही तैयारी की। पढ़ाई को 6 से 8 घंटे तक का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed