{"_id":"6654b3e3bc7eb103740e58c4","slug":"districts-darling-sarina-dominates-nepal-sonipat-news-c-197-1-snp1007-118800-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नेपाल में छाई जिले की लाडली सरीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नेपाल में छाई जिले की लाडली सरीना
Mon, 27 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्थित ज्ञान गंगा ग्लोबल विद्यालय की टेनिस खिलाड़ी सरीना गहलोत विद्यालय के चेयरमैन सुधीर
सोनीपत। नेपाल काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन टेनिस प्रतियोगिता में जिले की लाडली सरीना ने शानदार खेल प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंडर-12 आयु वर्ग के लिए 20 से 24 मई तक आयोजित की गई थी। विजेता का लौटने पर विद्यालय में स्वागत किया गया।
सरीना के दमदार खेल की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय चेयरमैन सुधीर जैन, सीईओ संजय जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा ने सरीना को बधाई दी। भारतीय टीम में शामिल सरीना गहलोत, सृष्टि, किरण व खुशी कादियान ने प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम ने राउंड रोबिन लीग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर खिताब जीता। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में श्रीलंका के अलावा मालदीव, बांग्लादेश व नेपाल को भी हराया। इस प्रतियोगिता के आधार पर भारतीय टीम कजाकिस्तान में होने वाली एशियाई अंडर-12 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई। संजय जैन ने कहा कि सातवीं कक्षा की छात्रा सरीना ने अपनी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। सरीना के पिता कृष्ण गहलोत ने भी अपनी लाडली की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर नीरजा, महक, गीता राणा, श्वेता शर्मा, बीना, ज्योति शर्मा, ज्योति, संजीत मौजूद रहे।