फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level women and men kho-kho competition on 4th

Sonipat News: जिलास्तरीय महिला व पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 4 को

Fri, 03 Oct 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
District level women and men kho-kho competition on 4th
सोनीपत। एमेच्योर खो-खो संघ सोनीपत की तरफ से जिला स्तरीय महिला और पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, बीसवां मील में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर से टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

संघ की प्रधान सुनीता खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान ही जिला स्तरीय महिला और पुरुष टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह आठ बजे से होगा। चयनित टीमें 9 से 11 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव जसवंत हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्राचार्य नरेंद्र कुमार, चेयरमैन रोहित हुड्डा, सह सचिव जयदीप अंतिल, कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा, डीपी अरुण शर्मा और योग प्रशिक्षक आचार्य प्रवीन कुमार की देखरेख में सभी तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं प्रधान सुनीता खत्री ने कहा कि प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर देगी, बल्कि राज्य स्तरीय मुकाबले में भाग लेने का भी मौका देगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका उनका भविष्य में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed