फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level programme to be held on Haryana Day, students to give presentation

Sonipat News: हरियाणा दिवस पर होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम, प्रस्तुति देंगे विद्यार्थी

Thu, 30 Oct 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
District level programme to be held on Haryana Day, students to give presentation
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणा दिवस को उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिलास्तर पर 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जिलास्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त हरियाणा दिवस और गीता जयंती महोत्सव को लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा दिवस पर होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिले के शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों की ओर से हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएंगी।
विज्ञापन

हवन से गीता महोत्सव की होगी शुरुआत
उपायुक्त ने बताया कि इस बार गीता जयंती महोत्सव का से पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव का हवन के साथ शुभारंभ होगा। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल राष्ट्रीय एकता के साथ दौड़ेंगे जिलावासी
उपायुक्त ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी सेक्टर-14 स्थित जानकीदास स्कूल से शुरू होकर सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में समाप्त होगी। सुबह 7 बजे शुरू होने वाली रन फॉर यूनिटी को मुख्य अतिथि खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि बरोदा व गन्नौर में भी आयोजन किया जाएगा। गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान और बरोदा में भाजपा नेता प्रदीप सांगवान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed