फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DIMTS agency will design the bus stand: MLADIMTS agency will design the bus stand: MLA

डीआईएमटीएस एजेंसी बनाएगी बस स्टैंड की डिजाइन : विधायक

Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
DIMTS agency will design the bus stand: MLADIMTS agency will design the bus stand: MLA
फोटो 25: सोनीपत के गांव जाट जोशी के पास बस अड्डे के लिए जमीन का दौरान करते विधायक नि​खिल मदान व
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के जाट जोशी गांव की जमीन पर बनने वाले बस स्टैंड की जमीन का मुआवजा किया। उनके साथ रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) एजेंसी के अधिकारी अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि डीआईएमटीएस एजेंसी की ओर से बस स्टैंड की पूरी डिजाइनिंग और निर्माण कार्य का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। उसके बाद बस स्टैंड के निर्माण के लिए सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने डीआईएमटीएस एजेंसी को बस स्टैंड की डिजाइनिंग से संबंधित जरूरी सुझाव और निर्देश दिए हैं। जल्द ही नए बस स्टैंड का पूरा डिजाइन तैयार किया जाएगा। 9.33 एकड़ भूमि पर बनने वाले नए बस स्टैंड से 200 से 250 बसों को चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए विश्राम कक्ष बनाएं जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चॉर्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। दोपहिया और और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र को डिजाइन किया जाएगा।
विधायक ने रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बस स्टैंड के सामने एक फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भी कार्रवाई शुरू की जाए जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जरूरी मंजूरी ली जाए और काम शुरू किया जाए।

बस स्टैंड में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी जगह आवंटित की जाएगी। जल्द ही विभाग की ओर से बस स्टैंड का डिजाइन साझा किया जाएगा जिसके बाद कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा। इस दौरान मोहित राणा, कुलदीप वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed