फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DGP honored CIA in-charge and ASI on crime control

Sonipat News: डीजीपी ने अपराध नियंत्रण पर सीआईए प्रभारी व एएसआई को किया सम्मानित

Wed, 12 Feb 2025 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
DGP honored CIA in-charge and ASI on crime control
फोटो 34 : पंचकूला में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर से प्रशस्ति पत्र ग्रहण करते सोनीपत के सीआईए
गोहाना। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने गोहाना में अपराध नियंत्रण करने और गंभीर मामलों में अपराधियों को तत्परता से गिरफ्तार करने पर क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) के गोहाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह को प्रथम श्रेणी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनकी टीम से एएसआई विजेश्वर को भी बेहतर कार्य पर प्रथम श्रेणी ही प्रशस्ति पत्र मिला। मंगलवार को पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया। सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य पर यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

गोहाना पुलिस जोन बनने के बावजूद यहां पर अपराध चरम पर था। जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक गोहाना क्षेत्र में बड़ी आपराधिक वारदात हुई। फरवरी 2024 में सीआईए गोहाना के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार नियुक्त किए। उन्होंने अपराध नियंत्रण पर पूरी कोशिश की और हत्या व लूट जैसे अपराधों में आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार किया। वर्ष 2023 में गोहाना में गंभीर अपराध की 55 वारदात हुई और वर्ष 2024 में 19 वारदात हुई। गंभीर वारदातों में सभी अपराधी गिरफ्तार किए गए। इस पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और एएसआई विजेश्वर को प्रथम श्रेणी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed