फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   development news

डेढ़ करोड़ से सुधरेगी तीन कालोनियों की सीवरेज व्यवस्था

Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
development news
शहर की शिव कॉलोनी, बाबा कॉलोनी एवं राजीव कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था को 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तीन डिस्पोजल का निर्माण करके सुधारा जाएगा। डिस्पोजल निर्माण से सीवरेज ठप पड़ने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। यह बात रविवार सुबह मुरथल रोड पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए डिस्पोजल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कही। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों मे सीवरेज प्रबंधन में सुधार लाने के लिए पहले ही 50 लाख रुपये खर्च करके पूरे शहर के सीवरों में बरसों से जमी गाद को निकालने का काम शुरू हो चुका है। इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह सीवरेज व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा डालने से बचें, ताकि गंदे पानी की समुचित निकासी का प्रबंध किया जा सके।
विज्ञापन

कैबिनेट कहा कि सोनीपत शहर को बेहतर शहर बनाने की कवायद तेज की जा चुकी है। छह महीने के अंदर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शिव कॉलोनी डिस्पोजल से शिव कॉलोनी, देवडू रोड, ऋषिकुंज कॉलोनी, मामचंद कॉलोनी, बाबा कॉलोनी डिस्पोजल से रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी से बाबा कॉलोनी एवं राजीव कॉलोनी डिस्पोजल से मुरथल रोड पर राजीव कॉलोनी एवं इसके आसपास के क्षेत्र की सीवरेज समस्या में सुधार होगा। तीनों डिस्पोजल अपने दायरे में आने वाली कॉलोनियों का गंदा पानी लिफ्ट कर मेन लाइन में डालेगी, जिससे गंदे पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि अमृत योजना के तहत सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में आने वाले इलाके में अकेली सीवरेज एवं सेप्टिक टैंक प्रबंधन को सुधारने के लिए 108 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2020 तक शहरी लोगों को बेहतर सीवरेज एवं गंदे पानी की निकासी के प्रबंध करने के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि से उन लाखों लोगों को राहत मिलेगी, जो गंदे पानी की निकासी नहीं होने तथा सीवर जाम होने के कारण गली एवं घर में गंदे पानी को झेलने पर मजबूर थे। जैन ने कहा कि भविष्य का सोनीपत बनाने और पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार बेहतर प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसों से अटका रेनीवेल प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू
इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन ने आगामी गर्मियों तक यमुना नदी का पानी सोनीपत शहर के लोगों को उचित मात्रा में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत अधिकांश काम पूरा हो चुका है और शहर तक पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन निर्धारित क्षमता के टैंक बनाने के लिए स्थान का चयन नहीं होने से यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया था। अब इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा कराने के लिए मुरथल रोड पर टैंक बनाने के लिए स्थान का चुनाव किया जा रहा है। यही नहीं मुरथल रोड पर ही एटलस कंपनी से जगह उपलब्ध कराने पर बातचीत जारी है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी तथा बेहतर पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed