फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Department wakes up from sleep, pits will be filled before monsoon, work started

Sonipat News: नींद से जागा महकमा, मानसून से पहले भरे जाएंगे गड्ढे, काम शुरू

Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Department wakes up from sleep, pits will be filled before monsoon, work started
सोनीपत। शहरभर की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर विभाग की नींद खुल गई है। लोक निर्माण विभाग ने गोहाना रोड पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद धीरे-धीरे शहर की अन्य सड़कों पर बने गड्ढों पर पैचवर्क करवाया जाएगा। अमर उजाला ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों के मामले को प्रमुखता से उठाया है। अब मानसून के दौरान वाहन चालकों को सड़कों पर बने गड्ढों में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून के बाद सोनीपत ब्लॉक की नौ सड़कों पर 13.18 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत ब्लॉक की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों में काफी समय से रोष बना हुआ है। फरवरी में मुख्यालय से बजट मिलने के बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़कों पर पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू नहीं करवा पाया है। विभाग का कहना है कि सड़कों पर कार्य को लेकर टेंडर लगाए गए हैं, लेकिन टेंडर खुले नहीं है। ऐसे में सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। हालांकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तीन मई को जिलेभर की सड़कों का शिलान्यास कर लोगों को सौगात दे चुके हैं, लेकिन विभाग एक माह सात दिन बाद भी गड्ढों पर पैच लगवाने का काम ही शुरू कर पाया है, जिससे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से रोका जा सके।
विज्ञापन



बोले शहरवासी

शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। विभाग को मानसून से पहले गड्ढों को भरवाना चाहिए, ताकि बारिश का पानी गड्ढों में न भरे। गड्ढों का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन खुराना, शहरवासी
टूटी सड़कों के चलते जहां शहरवासी पहले ही परेशानी झेल रहे हैं, वहीं मानसून आने के बाद लोगों की समस्या बढ़ जाएगी। अधिकारी तीन माह से टेंडर प्रक्रिया की बात ही कर रहे हैं। जगह-जगह गड्ढों से लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं, दुर्घटना का भय बना रहता है।

डॉ. सुरेश जैन, शहरवासी

खस्ताहाल सड़कों पर पैचवर्क ज्यादा दिन नहीं टिक पा रहा है। सड़कों पर स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैच उखड़ने के बाद मिट्टी-धूल उड़ने से वाहन चालक व दुकानदार परेशान हैं।

सीए अनुज मंगला, शहरवासी

शहर में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। कई बार पैच लगवाकर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन पैच ज्यादा दिन नहीं चल रहे हैं। शिकायत करने पर लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। मानसून से पहले सभी सड़कों पर पैचवर्क करवाया जाए।

जयंत कुमार, शहरवासी
सोनीपत ब्लॉक की सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद सड़कों पर स्थायी समाधान करवाया जाएगा। फिलहाल जिन सड़कों पर ज्यादा गड्ढे बने हैं, उन पर पैचवर्क करवाया जा रहा है, जिससे मानसून के दौरान वाहन चालकों को परेशानी न झेलनी पड़े।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed