फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dense fog covered the district, visibility was five meters at 7 am.

Sonipat News: घने कोहरे की चादर से ढका जिला, सुबह सात बजे पांच मीटर रही दृश्यता

Sun, 21 Dec 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dense fog covered the district, visibility was five meters at 7 am.
फोटो :37: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास सुबह सात बजे कोहरे में लाइट जलाकर जाते व
सोनीपत। उत्तरी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवा के प्रभाव से जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हालात और अधिक गंभीर रहे। घने कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह सात बजे तक दृश्यता मात्र पांच मीटर रही। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा कम हुआ। दिनभर सूर्य नहीं दिखाई देने से कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां बनी रहीं।
विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह से कोहरे का सिलसिला जारी है लेकिन शनिवार को हालात ज्यादा बिगड़ गए। तड़के से ही कोहरे की चादर वातावरण में छाई रही जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सुबह सात बजे तक दृश्यता मात्र पांच मीटर रही। आठ बजे यह बढ़कर 20 मीटर तक पहुंची जबकि दस बजे तक 50 मीटर के आसपास रही। दोपहर 12 बजे कोहरा कम हुआ।
विज्ञापन


घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर देखने को मिला। हाईवे पर हादसों से बचने के लिए वाहन चालक कतार में बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कई स्थानों पर चालकों ने एहतियातन अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल, दफ्तर और अन्य जरूरी कामों से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर आसमान में सूर्य नजर नहीं आए। लोग दिनभर धूप निकलने की आस लगाए बैठे रहे। शाम ढलते ही एक बार फिर शीतलहर का असर बढ़ गया और ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।



न्यूनतम तापमान में आई कमी

शनिवार को न्यूनतम तापमान में कमी आई। जगदीशपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। सरगथल केंद्र में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा के कारण लोगों को 14 से 15 डिग्री जैसी सिहरन भरी ठंड महसूस हुई।



फसलों पर दिखने लगा ठंड का असर

लगातार छाई धुंध और धूप के अभाव का असर खेतों में भी नजर आने लगा है। रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों में अब फूल आया हुआ है। धूप इसी तरह गायब रही तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सब्जियों की बढ़वार भी प्रभावित हो रही है। हालांकि ठंड बढऩे से गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है और किसान सिंचाई कार्य में जुटे हुए हैं।

ट्रैफिक पुलिस की सलाह

डीसीपी ट्रैफिक नरेंद्र सिंह कादियान ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन चलाते समय लो बीम लाइट का प्रयोग करें, गति नियंत्रित रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और ओवरटेक से बचें।






राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे घना कोहरा छाया हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान सामान्य से और नीचे गया तो कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।

डॉ.प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed