{"_id":"6aaeccebfff74be45409350f","slug":"dengue-spreading-in-the-district-patient-sonipat-news-c-196-1-nnl1004-145554-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले में पांव पसार रहा डेंगू 14 पहुंची मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले में पांव पसार रहा डेंगू 14 पहुंची मरीजों की संख्या
विज्ञापन
नारनौल। जिले में डेंगू के मामले में लगातार बढ़ोतरी जारी है और अब तक डेंगू के 14 मरीज मिल चुके है। बीत तीन दिनों में तीन डेंगू के मरीज मिले हैं, हालांकि सभी अधिकतर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुछ मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। आगामी दिनों में डेंगू के मरीजों में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है।
क्योंकि सितंबर मध्य से अक्तूबर माह तक डेंगू में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। गत वर्ष 57 डेंगू के मरीज मिले थे जिसमें से अधिकतर मरीज सितंबर से अक्तूबर में पाए गए थे।
-- -- -- -- --
दवा का छिड़काव अब तक नहीं हुआ शुरू
बीते तीन दिन में मिले तीन डेंगू मरीज के बाद भी क्षेत्र में अब तक मच्छरों से दवा का छिड़काव शुरू नहीं हुआ है। मानसून शुरू होने के बाद से स्थानीय लोग बार-बार दवा के छिड़काव की मांग कर रहे हैं। वहीं दवा के छिड़काव के लिए नगर परिषद को 2 नई मशीन भी मिली थी। लेकिन मानसून सीजन के पिछले तीन माह से मशीन की जांच प्रक्रिया ही चल रही है। जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। नगर परिषद के जेई विकास शर्मा ने बताया कि जल्द ही दवा का छिड़काव शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
चार वर्षों में डेंगू मरीज की स्थिति
वर्ष मरीजों की संख्या
2023 44
2024 62
2025 57
2026 14 अब तक
-- -- -- -- --
वर्जन
तेज बुखार, नाक या पेशाब-मल में खून आना, सांस लेने में कठिनाई, बेचैनी और प्लेटलेट्स काउंट में भारी गिरावट डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। समय पर उपचार मिलने से मरीज स्वस्थ हो सकता है। डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में 152 टीमें घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रही हैं।
डाॅ. मनीष यादव, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।