फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration of villagers troubled by lack of drainage

Sonipat News: पानी निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers troubled by lack of drainage
राई। गांव बहालगढ़ में लंबे समय से पानी निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। एनएच-334 बी में जोहड़ की जमीन का अधिग्रहण होने के बाद से समस्या ज्यादा गंभीर है। इसके बावजूद समाधान के लिए न सरकार की ओर से कदम उठाया जा रहा और न ही प्रशासन की तरफ से ध्यान दिया जा रहा। इस समस्या को लेकर सरपंच राजेश कौशिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रशासन की अनदेखी के कारण गलियों में हुए दूषित पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

सरपंच राजेश कौशिक, मनीष शर्मा, प्रिंस, गौरव, रविंद्र आदि का कहना है कि गांव में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से लेकर विधायक तक समस्या के समाधान करवाने की शिकायत कर चुके है, उसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। निकासी नहीं होने की वजह से हर गली में दूषित पानी भरा हुआ है। गली से निकलने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा यहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सरपंच राजेश कौशिक ने बताया कि गांव के पानी की निकासी के लिए 42.60 लाख रुपये जारी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से निकासी का प्रबंधन नहीं किया जा रहा है। गांव की गलियों में दूषित पानी हर समय जमा रहता है। इसके कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed