फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to run Roadways buses from Auchandi Border to Panipat

Sonipat News: औचंदी बॉर्डर से पानीपत तक रोडवेज बस चलाने की मांग

Sun, 06 Sep 2026 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to run Roadways buses from Auchandi Border to Panipat
खरखौदा। उत्तर पश्चिम दिल्ली विकास फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वत्स ने हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक धीरेंद्र खड़गटा को पत्र लिखा है। उन्होंने औचंदी बॉर्डर से खरखौदा और सोनीपत होते हुए पानीपत तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. वत्स ने बताया कि दिल्ली के बवाना, कंझावला, जटखोर, कटेवाड़ा, मंगेशपुर, पंजाब खोरे, जौंती, टटेसर और लाडपुर समेत आसपास के गांवों से काफी लोग रोजाना सोनीपत और आईएमटी खरखौदा जाते हैं। कई लोग रोजगार के लिए इन क्षेत्रों में जाते हैं। पानीपत भी क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। वहां औद्योगिक और वस्त्र उत्पादन का काम होता है। लोग कपड़े, कंबल, रजाई और अन्य घरेलू सामान खरीदने भी जाते हैं।
विज्ञापन

सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार बस बदलनी पड़ती है। इससे समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। फोरम ने सुबह साढ़े सात बजे बस चलाने का सुझाव दिया है। इससे स्कूल-कॉलेज और मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी लाभ होगा। सुबह 10 बजे व्यापारियों के लिए बस चलाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed