फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to get possession of plots in Sonipat, Councilor expressed anger over getting his head shaved

Sonipat: प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने की मांग; पार्षद ने मुंडन करवा जताया रोष, गठबंधन सरकार पर लगाया आरोप

Mon, 20 Nov 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Nov 2023 03:39 PM IST
सार

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि गरीब परिवारों को न्याय देना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त का सर्वे 2019 के बाद नहीं हुआ है, जिस कारण काफी परिवार मकान बनाने से वंचित हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अधिकारी पात्र परिवारों के लिए लागू योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं करते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Demand to get possession of plots in Sonipat, Councilor expressed anger over getting his head shaved
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत लघु सचिवालय के सामने बीपीएल परिवारों का पांच दिन से धरना जारी है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने की मांग करते हुए लघु सचिवालय के गेट पर मुंडन कराया। उन्होंने गठबंधन सरकार पर पात्र परिवारों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पात्र परिवारों ने जिन योजनाओं को लागू कर रखा है। उनको जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है। जुआं गांव के ग्रामीण 100-100 गज के प्लाॅटों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वर्ष 2009 में प्लॉटों की रजिस्ट्री की गई थी, लेकिन अभी तक कब्जा कार्रवाई नहीं हुई। सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए जिला पार्षद ने खुद उपायुक्त कार्यालय के सामने मुंडन करवाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि गरीब परिवारों को न्याय देना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त का सर्वे 2019 के बाद नहीं हुआ है, जिस कारण काफी परिवार मकान बनाने से वंचित हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अधिकारी पात्र परिवारों के लिए लागू योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं करते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रदीप लारा, मुकेश करेवड़ी, रमेश, अनिल, धर्म, ईश्वर, रोहतास, रामचंद्र, मनोज, बंटी, राजबीर, ओम, सत्यवान, सुरेश, बिजेंद्र समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed