{"_id":"659d8e5c02c66ad8a0057712","slug":"delhi-police-lost-two-brave-men-in-the-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12158-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हादसे में दिल्ली पुलिस ने खो दिए दो ‘जांबाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हादसे में दिल्ली पुलिस ने खो दिए दो ‘जांबाज’
Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली के प्याऊ मनियारी में हुए हादसे में दिल्ली पुलिस ने अपने दो जांबाज खो दिए। दोनों की मौत की सूचना जिसे मिली, वह सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंच गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त व दो डीसीपी स्वयं अस्पताल में पहुंचे और अपने जांबाजों को सलामी दी। इस दौरान सभी की आंख नम दिखाई दे रही थीं।
दोनों अधिकारी अपराधियों के लिए खौफ बने हुए थे। देर रात भी वह किसी मामले में इनपुट मिलने के बाद सोनीपत आ रहे थे कि हादसे में सदा के लिए परिवार से बिछड़ गए। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम स्पेशल स्टाफ में नियुक्त इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त इंस्पेक्टर रणबीर चहल दिल्ली पुलिस के बेहतरीन इंस्पेक्टर में शामिल थे। अपराधियों पर अंकुश के लिए दोनों लगातार प्रयासरत रहते थे। दिनेश बेनीवाल की टीम ने अक्तूबर, 2023 में राजस्थान पुलिस के 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया था। वह कुख्यात पांचाल व जोगा गिरोह का मुख्य सदस्य था। आरोपी राजस्थान और हरियाणा में लूट और डकैती के मामलों में वांछित था। उसकी पहचान जोगिंदर उर्फ जोगा उर्फ मोटा उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। वह दिल्ली के कृष्ण विहार व पूठ कलां दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठिकाने बनाकर रहता था। आरोपी 38 मामलों में नामजद रहा था। उसे जहांगीरपुरी से काबू किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली की आजादपुर मंडी में हुई लूट के मामले का भी पर्दाफाश किया था।
रातभर इंतजार के बाद कार चोरी के आरोपी को दबोचा
इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल ने दिल्ली से कार चोरी के मामले में आरोपी को रातभर इंतजार के बाद पकड़ा था। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक कार लावारिस खड़ी है। मौके पर पहुंचे थे पता लगा था कि कार को करोल बाग से चोरी किया है। वह चाहते तो कार को कब्जे में लेकर आ सकते थे, लेकिन उन्होंने रातभर इंतजार किया। सुबह एक अन्य कार सवार दो आरोपी कार लेने आए तो उन्हें पकड़ने का प्रयास किया था। तब पिस्तौल ताने जाने के बाद भी उन्होंने कुख्यात रिंकू ठाकुर को पकड़ा था। उन्होंने तब दिल्ली से चोरी हुए 70 वाहनों को बरामद किया था।
विज्ञापन
दोनों के पास दो-दो बेटा व बेटी
हादसे का शिकार हुए दोनों पुलिस इंस्पेक्टर के परिजनों का रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में सभी की आंख नम थी। पुलिस के आला अधिकारी भी उन्हें नम आंखों से विदाई देते दिखाई दिए। हादसे का शिकार हुए दिनेश बेनीवाल के पास सात साल की बेटी व दो साल का बेटा है। रणबीर चहल के पास भी एक बेटी व एक बेटा है।