फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Death of only brother of three sisters due to drowning while taking bath in canal

नहर में नहाते समय डूबने से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of only brother of three sisters due to drowning while taking bath in canal
गांव खानपुर कलां में तीन बहनों के इकलौते भाई की जवाहरलाल नेहरू नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। उसका शव नहर में घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। ग्रामीणों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा से मुलाकात कर परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी संजय वाल्मीकि मजदूरी करता है। उसका बेटा अंकित तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। अंकित शुक्रवार दोपहर को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ गांव जौली व ककाना के बीच से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू नहर में नहाने गया था। वह नहाते समय पानी में डूब गया। अंकित को उसके दो दोस्तों और नहर की पटरी पर घूम रहे ग्रामीण ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसकी सूचना मिलने के बाद देर शाम पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर गोताखोरों को भी बुलाया गया। शनिवार को छात्र के पिता संजय व ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के पास शहर में उनके कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने नहर में पानी का बहाव कम करवाने की मांग की। इसी बीच ग्रामीणों के पास सूचना आई कि अंकित का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिल गया। ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष से परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने आश्वासन दिया कि सरकार के नियम के अनुसार परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी। वहीं, पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed