फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death, alligetion of murder, friend, case

केएमपी पर जठेड़ी के पास घायल मिले युवक की अस्पताल में मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
death, alligetion of murder, friend, case
राई। गांव बिंदरौली से अपने साथी के साथ बाइक पर गया युवक केएमपी पर संदिग्ध अवस्था में घायल हो गया। उसे उसके साथी ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसके दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका आरोप था कि युवक का शरीर पेट के पास से कटा है। उधर, पोस्टमार्टम के दौरान नामजद युवक अस्पताल में पहुंच गया। उसने हादसे में घायल होने की बात कही है। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिंदरौली निवासी मुकेश ने बताया कि उनके गांव का कर्ण उसके बेटे अरुण (21) को वीरवार शाम को अपने साथ लेकर गया था। वह बागपत जाने की बात कहकर निकले थे। बाद में अरुण के फोन से कर्ण ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें अरुण को चोट लगी है। उसने अरुण को अस्पताल लेकर जाने की बात कही थी। जब वह अस्पताल पहुंचे तो कर्ण वहां नहीं मिला। उसके बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें अस्पताल में जाने पर पता लगा था कि उसके बेटे का शरीर पेट के पास बुरी तरह से कटा हुआ है। मुकेश ने शक जताया था कि उसका बेटा हादसे में घायल नहीं हुआ, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कर्ण पर ही हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की शिकायत पहले बारोटा चौकी पुलिस को दी गई थी। हालांकि बाद में घटनास्थल राई थाना क्षेत्र का मिला। जिस पर बारोटा पुलिस ने राई पुलिस को बुलाया। जिसके बाद राई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया, बाइक भी जानबूझकर तोड़ी
अरुण के भाई अमित ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। भाई का पेट कटा हुआ है। शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंच नहीं है। इसके साथ बाइक को जानबूझकर तोड़ा गया है। उसने बताया कि उसका भाई प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचा कर्ण, हादसा होने की बात कही
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान कर्ण भी अस्पताल में पहुंचा। कर्ण ने परिजनों को बताया कि केएमपी पर टूटी ग्रिल में टकराने से अरुण घायल हुआ है। उसने जाखौली गांव में जाने की बात कही। वहां से लौटते हुए हादसे का शिकार हुए। हालांकि राई पुलिस का कहना है कि आरोपी उनके पास नहीं आया। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

वर्जन
युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed