{"_id":"68ee97f899cf0377f905a692","slug":"deadline-ends-sealing-action-to-be-taken-against-house-tax-defaulters-sonipat-news-c-197-1-snp1012-143793-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समय सीमा समाप्त, गृहकर बकायदारों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समय सीमा समाप्त, गृहकर बकायदारों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
Wed, 15 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका गन्नौर ने बकायादारों को गृहकर जमा करने के लिए नोटिस थमाया था मगर उन्होंने तय समय में कर नहीं जमा किया इसलिए अब नगर पालिका की ओर से सीलिंग का कार्य किया जाएगा।
नगर पालिका ने सप्ताहभर पहले सभी बकायादारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए थे। इनमें 12 ऐसे निजी व सरकारी विभाग शामिल हैं जिन पर 1,75,15,000 रुपये बकाया है। इनमें पशुपालन विभाग पर 54,39,691, जनस्वास्थ्य विभाग पर 38,28,347, जैन स्कूल पर 35,98,992, दुर्गा स्कूल पर 13,66,015, बिंदिया सेतिया पेट्रोल पंप पर 13,01,760, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर 8,78,852, राजस्व विभाग पर 6,03 ,256, हैफेड गोदाम पर 1,68,497, हैफेड गोदाम गढ़ी केसरी रोड पर 1,25,509, हैफेड निकट आईटीआई गन्नौर पर 1,20,000, पुलिस थाना पर 68,624 व जनस्वास्थ्य विभाग-2 पर 15,439 रुपये बकाया है।
नोटिस में साफ तौर पर कहा गया था कि समय पर टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सीधी सीलिंग कार्रवाई होगी। अब तय अवधि समाप्त हो चुकी है जिसके बाद प्रशासन ने फील्ड में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।