{"_id":"686c25773edf1bb999027730","slug":"dead-body-of-young-man-was-found-in-the-field-after-four-years-sister-asked-for-justice-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139036-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत में मिला था युवक का शव, चार साल बाद बहन ने मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत में मिला था युवक का शव, चार साल बाद बहन ने मांगा इंसाफ
Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 20: फरियादियों के बीच शिकायतें सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत प्रवक्ताविधायक क
गन्नौर। चार साल पहले जीटी रोड किनारे खेत में लल्हेड़ी गांव के एक व्यक्ति का शव मिला था। अब मृतक की बहन ने विधायक देवेंद्र कादियान से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने 2 से 3 युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। विधायक कादियान ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को देवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय परिसर में विधायक ने जनता दरबार लगाया। यहां क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। करीब 300 से ज्यादा शिकायतें आईं। इनमें अधिकतर बिजली निगम से जुड़ी थीं। मौके पर एक्सईएन प्रदीप लोहरा, सिटी एसडीओ रवि खोखर और सब अर्बन एसडीओ अभिषेक मौजूद रहे।
खेतों के एपी कनेक्शन, नया ट्रांसफार्मर और केबल बदलवाने जैसी समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
गांव से जुड़ी समस्याओं को बीडीपीओ राजेश टिवाना ने नोट किया। कई शिकायतों का विधायक ने मौके पर ही निपटारा किया। लोगों को भरोसा दिलाया कि समाधान जल्द होगा।
विज्ञापन
बागवानी मंडी से खुलेंगे रोजगार के अवसर : विधायक
विधायक कादियान ने बताया कि गन्नौर के विकास को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हाईवे किनारे बंद पड़ा बस स्टैंड कंडम घोषित हो चुका है। अब इसे गिराकर आधुनिक बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां कॉम्प्लेक्स भी बनेगा। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का काम तेजी से चल रहा है। 50 फीसदी काम पूरा होने को है। 14 जुलाई को प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का दौरा प्रस्तावित है। विधायक ने कहा कि सरकार मंडी का काम जल्द पूरा कर इसे शुरू करना चाहती है। मंडी में सभी सुविधाएं होंगी। किसानों को फल-सब्जी बेचने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
इस तरह आई शिकायत
- छात्राओं ने गन्नौर से खानपुर कलां तक रोडवेज बस चलाने की मांग की है। सुनीता, पायल, रितू, दिव्या, ज्योति ने बताया कि उनका कॉलेज समय सुबह साढ़े 7 से दोपहर 3 बजे तक है। उन्हें एक घंटा पहले जीटी रोड गन्नौर से निकलना पड़ता है। उस समय खानपुर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता। वापसी में भी परेशानी होती है। इससे छात्राओं को काफी दिक्कत हो रही है।
-खेड़ी तगा गांव के लोगों ने पेयजल संकट की शिकायत की है। सुमन, सपना, भारती, इंद्रा देवी, सोनिया, अमन, संदीप, राजेंद्र ने बताया कि गांव की पानी टंकी की मोटर कई दिनों से जली हुई है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन मोटर ठीक नहीं की गई। गर्मी बढ़ने से दो मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
चटिया औलिया की प्रमिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाना शुरू किया है। तीसरी किस्त नहीं मिलने से निर्माण अधूरा है। प्रमिला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।