फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DC reviews preparations for PM's programme, reviews arrangements

Sonipat News: डीसी ने पीएम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा

Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
DC reviews preparations for PM's programme, reviews arrangements
फोटो 16: सोनीपत के राई ​स्थित एजुकेशन सिटी में पीएम के कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण के दौरान अ​धि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राई स्थित एजुकेशन सिटी में 17 अक्तूबर को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे ईमानदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में बनाए जा रहे हैलीपेड, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए रास्ते व रैली के लिए लगाए जा रहे पंडाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पंडाल में बनाई जा रही मुख्य स्टेज, वीआईपी स्टेज व सांस्कृतिक स्टेज के बारे में संबंधित एजेंसी से चर्चा की। साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए बनाए जाने वाले अलग-अलग सेक्टरों, मीडिया सेंटर, मीडिया गैलरी, पीएम रेस्ट रूम आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने वीआईपी व अन्य सामान्य पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। जिससे किसी प्रकार के जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने आयोजन स्थल के सभी रूटों के सुंदरीकरण और सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह से चर्चा की। इस दौरान कुलपति अशोक कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम सुभाष चंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed