{"_id":"65c7a4385a433396710e7f2d","slug":"daughters-of-bal-gram-rai-will-now-be-able-to-get-the-best-education-in-private-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113582-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाल ग्राम राई की बेटियां अब निजी विद्यालयों में ले सकेगी बेहतरीन शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाल ग्राम राई की बेटियां अब निजी विद्यालयों में ले सकेगी बेहतरीन शिक्षा
Sat, 10 Feb 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई स्थित बाल ग्राम राई में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार डीईओ नवीन गुलिया व अन्य के साथ च
सोनीपत। बाल ग्राम राई की जरूरतमंद बेटियां अब निजी विद्यालयों में बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने प्रभावी कदम बढ़ाए हैं। उपायुक्त ने शनिवार को बाल ग्राम राई पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व अन्य स्कूल संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बाल ग्राम राई में रहने वाली बेटियों की अच्छी शिक्षा सुविधा दिलाने पर मंथन किया गया। जिले के 11 निजी स्कूल संचालकों ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना संभव है। आज के समय में एक गरीब परिवार का बेटा या बेटी अपनी अच्छी शिक्षा के बल पर एक उच्च अधिकारी बन सकता है और समाज व देश का नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बेटी का शिक्षित होना जरूरी है। अगर बेटी शिक्षित होगी तो वह दो परिवारों को शिक्षित व अनुशासित करने का कार्य करेंगी।
कहा कि बाल ग्राम राई की बेटियों को निजी विद्यालयों में बेहतरीन शिक्षा दिलाएंगे, ताकि यहां की हर बेटी अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और अच्छे पदों पर नौकरी प्राप्त कर स्वयं भी आत्मनिर्भर बनें। निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि बहुत कम अधिकारी हैं जो इस प्रकार की सोच रखते हैं कि हर जरूरतमंद और बेसहारा बेटियों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
इन स्कूलों के संचालक रहे शामिल
बैठक में गांव खेवड़ा स्थित किरोड़ीमल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव नाथूपुर स्थित ओम शांति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवऋषि विद्या निकेतन, सनराइज इंटरनेशनल स्कूल, गांव झुंडपुर स्थित गोल्डन हैरियर स्कूल, गांव खेवड़ा स्थित डीपीएस, गांव कुमासपुर स्थित रुक्मिनी देवी पब्लिक स्कूल, गांव खेवड़ा स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, अमर शिक्षा सदन, गांव बहालगढ़ स्थित हन्नी मॉर्डन पब्लिक स्कूल और गांव नांगल कलां स्थित टीडीआई इंटरनेशनल स्कूल के संचालक मौजूद रहे।