फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughters brought fame by winning medals in wrestling competition

Sonipat News: कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर बेटियों ने चमकाया नाम

Mon, 03 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Daughters brought fame by winning medals in wrestling competition
सोनीपत के ककरोई रोड पर स्थित युद्धवीर अखाड़ा में संचालक देवी सिंह के साथ पदक विजेता पहलवान। स्र
सोनीपत। हरियाणा अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में चार बेटियों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पहलवानों ने हिसार के उमरा स्थित एशियन पब्लिक स्पोर्ट्स विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित चार पदक झटके। बेटियों का पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास करने वाली काजल ने 73 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता है। गांव लाठ निवासी काजल अकादमी में कुश्ती के दांव पेच सीख रही है। ध्यानचंद एवं भीम अवाॅर्डी कुलदीप मलिक ने बताया कि काजल ने 17 वर्ष की कम आयु में नौ बार भारत केसरी, साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लाडली के पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक, शमशेर और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की तीन पहलवानों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते हैं। गांव नाहरी निवासी अंजली ने 46 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंजली ने इससे पहले साल 2023 में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर 15 वर्ग में रजत पदक जीता था। वहीं महक ने भी प्रतियोगिता में 54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। महक ने साल 2023 में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। गांव भदाना निवासी संध्या ने 54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। साल 2023 में हुई एशियन चैंपियनशिप की 54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। अखाड़ा संचालक देवी सिंह ने पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि पहलवानों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed