फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dangerous dogs being kept against the rules, only three registered in the corporation

Sonipat News: नियमों के विरुद्ध पाले जा रहे खतरनाक कुत्ते, निगम में महज तीन पंजीकृत

Sun, 20 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dangerous dogs being kept against the rules, only three registered in the corporation
सोनीपत। छह माह के मासूम व उनकी बुआ पर पिटबुल के हमले के बाद शहर में खतरनाक नस्ल के कुत्तों के पालन और उनके पंजीकरण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में पिटबुल समेत कई नस्लों के कुत्ते पाले जा रहे हैं लेकिन निगम के रिकॉर्ड में अब तक महज तीन पालतू कुत्ते पंजीकृत हैं। उधर, गलियों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों की मौजूदगी और रोजाना लोगों के कुत्तों के काटने की घटनाओं से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


सिक्का कॉलोनी में 14 सितंबर को छह माह का मासूम अपनी बुआ की गोद में था, तभी पड़ोसी के घर से निकले पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। सीसीटीवी में पिटबुल के हमले और बच्चे को दबोचकर सड़क पर घसीटने की घटना कैद हो गई थी। बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी बुआ भी घायल हो गई थी।
विज्ञापन


नगर निगम मेयर राजीव जैन और पुलिस अधिकारी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। मेयर ने परिवार से मुलाकात कर बच्चे के माता-पिता से फोन पर भी बात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित अथवा बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-27 थाना पुलिस भी पीड़ित परिवार के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल परिवार की ओर से शिकायत दिए जाने की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------------

नियमों के पालन पर सवाल

हरियाणा के नगर निकाय कानून में पालतू कुत्ते रखने के लिए लाइसेंस का प्रावधान है। ऐसे में निगम में पंजीकरण की बेहद कम संख्या के बीच घरों में पाले जा रहे कुत्तों की निगरानी और लाइसेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की आगामी कार्रवाई से यह स्पष्ट होगा कि बिना पंजीकरण और नियमों के विपरीत कुत्ते पालने वालों पर किस स्तर पर कार्रवाई की जाती है।
---
अस्पताल में रोजाना 35 से ज्यादा कुत्तों व बंदरों के काटे जाने के मामले के नए मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। रोजाना नए व पुराने मिलाकर 80 से ज्यादा मरीजों को एंटी रैबिज वैक्सीन लगाई जा रही है। गोहाना के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भी वैक्सीन खत्म हाे चुकी है। वहां के मरीज भी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

डाॅ. मनजीत राठी, आरएमओ, जिला नागरिक अस्पताल
---------------------

वर्तमान में निगम में तीन लोगों ने कुत्तों का पंजीकरण करा रखा है। अन्य लोगों को भी अपने कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पोषण मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम
---------------


जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article