फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crushing session will start from 23rd in cooperative sugar mill, slips for 30 thousand quintals of sugarcane issued.

Sonipat News: सहकारी चीनी मिल में 23 से शुरू होगा पेराई सत्र, 30 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी

Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crushing session will start from 23rd in cooperative sugar mill, slips for 30 thousand quintals of sugarcane issued.
सोनीपत। कामी रोड स्थित द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में 23 नवंबर को वर्ष-2023-24 के पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्घाटन सांसद रमेश कौशिक करेंगे। मिल प्रबंधन की तरफ से कारखाने की मरम्मत व अन्य कार्यों को पूरा कर लिया गया है। प्रबंधन की तरफ से गन्ना उत्पादकों को 30 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी की गई है। किसानों से समय पर साफ गन्ना लेकर आने की अपील की गई।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 22 हजार क्विंटल गन्ने की है। मिल प्रबंधन की तरफ से कारखाने में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। प्रबंधन की तरफ से क्षेत्र के करीब 1850 गन्ना उत्पादकों के साथ पेराई सत्र के लिए 33 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने का करार किया गया है। मिल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। परिसर में 32 सीसीटीवी लगा रखे है। तौल कांटे से लेकर मिल परिसर का हर कोना तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की तरफ सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मिल के पेराई सत्र चालू करने के लिए तैयारियों पूरी कर ली है। गन्ना उत्पादकों को पर्चियां जारी की गई है। साथ ही यार्ड में कांटे के पास से प्रबंधन की तरफ से परिसर को पक्का किया गया है। जिससे गन्ना उत्पादकों को कांटे के पास ट्रालियां लाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed