फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   criminal arrest with atm cutter

बैग में एटीएम तोडने का सामान लेकर घूम रहा था आरोपी, गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
criminal arrest with atm cutter
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास बैग में एटीएम तोड़ने का सामान रखकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से ओल्ड डीसी रोड पर एटीएम तोड़ने के मामले का खुलासा हुआ है। एटीएम में घटना के समय 4.60 लाख रुपये थे। हालांकि चोर नकदी नहीं निकाल सके थे। आरोपी ने अपनी पहचान मूलरूप से बिहार के कटिहार के गांव कांठाकोस फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला विक्रम है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि हिताची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली के अधिकारी सौरभ पाठक ने 1 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनकी कंपनी बैंकों के एटीएम में राशि डालती है। ओल्ड डीसी रोड पर एक्सिस बैंक के बाहर लगे एटीएम में उनकी कंपनी ने पैसे डाले थे। वीरवार रात दो बजे चोरों ने बैंक के एटीएम को अपना निशाना बना लिया था। चोरों ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी का प्रयास किया, हालांकि चोर नकदी नहीं निकाल सके थे। उन्होंने एटीएम को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने कंपनी अधिकारी के बयान पर चोरी के प्रयास व नुकसान पहंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के समय एटीएम में 4.60 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई धनराज सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार रात को आईटीआई चौक के पास गश्त रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक सांदिग्ध अवस्था में बैग लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके बैग से हथौड़ा, प्लास व मशीन बरामद हुई। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एटीएम तोड़ने की फिराक में था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वीरवार रात को भी ओल्ड डीसी रोड पर एटीएम तोड़ा था। हालांकि नगदी नहीं निकली थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान विक्रम के रूप में दी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिससे उसके साथियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एटीएम तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। जल्द उसके साथियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed