फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   criminal arrest

फौजी के खाते से चार लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
criminal arrest
कोर्ट परिसर में आए एक फौजी को झांसे में लेकर उसके खाते से चार लाख रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी देव नगर का रहने वाला रवि है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव करेवड़ी निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि मई माह में किसी केस मे कोर्ट परिसर में आया था। इसी दौरान उसे अनिल नाम का युवक मिला। वह उससे बातचीत करने लगा। अनिल ने उससेे कहा था कि कोर्ट क्या ले रही है वह अपने स्तर पर ही इसका समाधान करा देगा। उसके बाद उसने उसे शीतल पेय पिलाया था। शीतल पेय पीने के बाद उस पर बेसुधी छा गई थी। उसके बाद वह गाड़ी में बैठाकर उसे बैंक में ले गया था। वहां पर उसके अन्य साथी भी थे। उन्होंने उसे बैंक में ले जाकर उससे हस्ताक्षर कराकर उसकी चार लाख रुपये की एफडी तोड़वाकर उसके पैसे अनिल के खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। बाद में उसे तब पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत दी थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी, डीसी, बैंक के अधिकारियों व मानव अधिकार आयोग को दी थी। जिस पर एसपी ने मामले की जांच कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद 29 जुलाई को अनिल के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। अनिल के कोर्ट में अग्रिम जमानत लगाने पर पुलिस ने उसे अदालत के निर्देश पर जांच में शामिल था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब देव नगर के रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सदर थाना क्षेत्र के गांव के सरपंच का नाम भी सामने आया है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
करेवड़ी के रहने वाले फौजी के खाते से चार लाख रुपये निकालने के मामले में आरोपी को काबू किया गया है। अन्य आरोपियों का भी जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई बलवान सिंह, जांच अधिकारी, कोर्ट काम्पलेक्स पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed