फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles kept crushing the dead body of the youth all night on KMP in Sonipat

Sonipat: KMP पर रातभर युवक के शव को कुचलते रहे वाहन, आधा हिस्सा क्षत-विक्षत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 31 Jul 2022 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

वाहनों द्वारा कुचले जाने से शरीर का ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया है। राई क्षेत्र में KMP पर जीरो प्वाइंट के पास सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसा करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vehicles kept crushing the dead body of the youth all night on KMP in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) पर जीरो प्वाइंट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं वाहन रातभर युवक के शव को कुचलते रहे। सुबह गांव बढ़मलिक के चौकीदार ने शव देख राई थाना पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने शव को उठाया। युवक के शरीर का ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से कुचला जा चुका था। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव बढ़मलिक निवासी चौकीदार सुखलाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह हाईवे के जीरो प्वाइंट से केएमपी पर जा रहे थे। उन्हें केएमपी पर खरखौदा से जीटी रोड के जीरो प्वाइंट की तरफ पानीपत वाले मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। शव का ऊपर का हिस्सा वाहनों ने बुरी तरह से कुचल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उसकी पहचान कर पाना मुमकिन नहीं था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव के हिस्सों को सड़क से उठाया। पुलिस के अनुसार युवक की आयु करीब 25-30 वर्ष रही होगी। शव को सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने चौकीदार सुखलाल सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

शव को मशक्कत से उठाया 
शव के ऊपर से होकर रातभर वाहन निकलते रहे। इससे सिर, छाती और बाजू का हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया। शव को मशक्कत के बाद उठाया जा सका। शव पड़ा होने के बावजूद वाहन चालकों ने उससे बचकर निकलने व हटाने का प्रयास नहीं किया। उसके पास से मोबाइल या पहचान का कोई सामान नहीं मिला है। 


हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसके ऊपर से कई वाहन निकल गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की पहचान के साथ ही हादसा करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed