फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trader and helper were taken hostage and beaten in Sonipat

Sonipat: व्यापारी व हेल्पर को बंधक बना पीटा, मांगे दो लाख, व्यापारी के संवेदनशील अंग में डंडे से पेट्रोल डाला

Wed, 19 Apr 2023 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 12:45 AM IST
सार

व्यापारी और हेल्पर को बंधक बनाकर अभद्रता का मामला सामने आया है। व्यापारी के हेल्पर का आरोप है कि व्यापारी के संवेदनशील अंग में पेट्रोल डाला गया है। आरोपियों ने दो लाख रुपये देने की मांग की थी। पुलिस ने हेल्पर के बयान पर मारपीट करने, लूटपाट करने, जबरदस्ती वसूली करने, कुकर्म समेत अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
Trader and helper were taken hostage and beaten in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Girl's relatives beaten up

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर के गांव गढ़ी कलां के पास पानीपत के व्यापारी और उनके हेल्पर को बंधक बनाकर मारपीट करने व रुपयों मांगने के साथ ही व्यापारी से अमानवीयता भी की गई थी। व्यापारी के हेल्पर ने मामले को लेकर गन्नौर थाना में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट करने, लूटपाट करने, जबरदस्ती वसूली करने, कुकर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पानीपत के व्यापारी और उनके हेल्पर का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया था। अब व्यापारी के हेल्पर ने पुलिस को बताया है कि 16 अप्रैल को व्यापारी के पास गफ्फार ने कॉल की थी। गफ्फार ने गन्नौर क्षेत्र में होटल खोल रखा है। उसने काम के सिलसिले में व्यापारी को बुलाया था।
विज्ञापन


जिसके बाद वह व्यापारी के साथ बाइक पर गढ़ी कलां गन्नौर पुल के नीचे आ गए। जहां से वह दोनों गफ्फार व उसके साथी शकील के साथ कुछ दूर पर खेतों में बने एक कमरे पर चले गए। कुछ देर बाद वहां एक और अज्ञात युवक आ गया, जिसके बाद उन सबने मिलकर उनके व व्यापारी के हाथ-पैर बांध दिए और डंडों व तार से पीटने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील व गफ्फार ने उनका मोबाइल व 3530 रुपये व पीड़ित की चांदी की चेन व 5000 रुपये छीन लिये। इसके बाद प्रवेश नाम का व्यक्ति भी वहां आ गया। उन सब ने मिलकर व्यापारी को प्रताड़ित किया। व्यापारी के संवेदनशील अंग में डंडे से पेट्रोल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।

बाद में गफ्फार का भाई सत्तार भी कमरे पर पहुंचा और व्यापारी को उठाकर उससे घर से दो लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह सभी कमरे से बाहर गए तो वह मौका पाकर भाग निकला। व्यापारी वहीं बेसुध पड़ा रहा।


बाद में आरोपियों ने उनके मोबाइल नंबर से व्यापारी के भतीजे के पास फोन कर रुपयों की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हेल्पर के बयान पर आरोपी गफ्फार, शकील, प्रवेश, सत्तार व अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने, लूटपाट करने, जबरदस्ती वसूली करने, कुकर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed