फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people died in an accident at Haryana

हरियाणा में हादसा :  सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की जान गई, मजदूरी करने के लिए निकले थे

Thu, 11 Mar 2021 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Three people died in an accident at Haryana
हादसे में तीन लोगों की मौत। - फोटो : फाइल फोटो

रोहतक में सोनीपत रोड स्थित हुमायूंपुर गांव के पास तेल टैंकर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती अपने एक रिश्तेदार के साथ हुमायूंपुर के नजदीक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। कंसाला पुलिस चौकी ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खरखौदा निवासी शहनवाज ने बताया कि उसके 53 वर्षीय पिता मुन्ना, 47 वर्षीय मां रुखसाना और मेरठ (यूपी) के ढंढेरा और मौजूदा समय में खरखौदा निवासी 43 वर्षीय मौसा सलाउद्दीन बाइक पर ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए निकले थे। उनके पीछे मेरा भाई भी चल रहा था। हुमायूंपुर व गढ़ी के बीच सामने से आ रहे तेल के टैंकर ने बाइक सवार माता-पिता व मौसा को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टैंकर गलत दिशा में चल रहा था। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं इस बारे में कंसाला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अजय ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्दी ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed