फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three Members of Family Commit Suicide in Sonipat of Haryana

सोनीपत: महिला ने दी थी प्रताड़ना की शिकायत, पति और सास-ससुर ने जहर खाकर दी जान

Thu, 30 Sep 2021 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 01:07 PM IST
सार

मृतक अंकित की पत्नी ने तीनों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची। 

विज्ञापन
Three Members of Family Commit Suicide in Sonipat of Haryana
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत की महावीर कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहू द्वारा पुलिस को दी गई प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसके पति, सास और ससुर ने जहर निगल लिया। तीनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - केजरीवाल का मिशन पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड 
विज्ञापन


महावीर कॉलोनी निवासी अंकित की पत्नी डॉली ने अपने ससुर दिनेश, सास ब्रजेश और पति अंकित के खिलाफ थाने में उत्पीड़न की शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को पूछताछ के लिए तीनों को थाने में बुलाया था। इस दौरान डॉली के भाई व अन्य भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने अंकित व उनके माता-पिता के साथ कहासुनी की थी। इससे आहत होकर गुरुवार सुबह तीनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान पहले अंकित और दिनेश की मौत हो गई। कुछ ही देर बाद ब्रजेश ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed