केजरीवाल का मिशन पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड
आम आदमी पार्टी पंजाब के चुनाव के लिए पूरी तैयारी से मैदान में उतर आई है। मुफ्त बिजली के वादे के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मिशन पंजाब को आगे बढ़ाया। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने गारंटी दी
- सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त किया जाएगा।
- हर व्यति को हेल्थ कार्ड देंगे जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी।
- 16000 मोहला क्लिनिक खोले जाएंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा।
- सरकारी अस्पताल को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे
- किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी।
हर शहर में बनाए जाएंगे प्रेस क्लब
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में लागू की गई मोहल्ला क्लिनिक योजना का आम लोगों को अच्छा फायदा मिल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सेहत सुविधाओं का हाल सबसे बुरा है। यहां पर सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर कुछ नहीं है। अगर लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल का रुख करते हैं तो वहां उन्हें जमकर लूटा जाता है।
इतना बड़ा मूलभूत ढांचा खड़ा करने के लिए पैसे के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो दिल्ली कर्ज में डूबी थी। लेकिन, आज उनकी सरकार पर कर्ज नहीं है। दिल्ली में एक ब्रिज को तैयार करने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन उनकी सरकार ने वही ब्रिज 150 करोड़ में तैयार कर दिया। ऐसे में बचे पैसे से मोहल्ला क्लिनिक खोल दिए। पंजाब में सत्ता में आने के बाद इसी तरह पैसे का इंतजाम होगा।
यह भी पढ़ें - केजरीवाल की सलाह पर भड़के परगट: दागी मंत्रियों पर दिया जवाब...हम पंजाब के हित में काम करेंगे
सीएम चेहरे पर बोले केजरी-समय आने पर बताएंगे
सीएम चेहरे पर केजरीवाल ने कहा कि समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा। भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताते हुए उन्होंने मीडिया में उनकी नाराजगी की खबरों को गलत बताया। वहीं उन्होंने फिर से चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने दागी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की। वहीं बेरोजगारी के मुद्दे पर केजरीवाल ने साफ कहा कि दिल्ली में बेरोजगारी खत्म हो गई, ऐसा कहना गलत है। हमने कोरोना के बाद एप के माध्यम से 10 लाख नौकरी दी। नवजोत सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये काल्पनिक सवाल है। यदि ऐसा कुछ होता है तो सबसे पहले मीडिया को बताया जाएगा।
पराली पर दवा का छिड़काव कर बनाएंगे खाद
विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने किसानों को लुभाने के लिए एक नया दांव खेला। केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में पराली का हल करने के लिए एक दवा तैयार की है। इस दवा का पराली पर छिड़काव करने के बाद 15 दिन में वह खाद में तबदील हो जाती है। दिल्ली के किसानों को यह दवा उनकी सरकार मुफ्त दे रही है। अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह इस दवा को पंजाब के किसानों को भी मुफ्त में देंगे। ताकी पराली को जलाने की जरूरत ही न रहे। वहीं केजरीवाल ने पराली जलाने के पीछे सरकार को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि उन्होंने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। केजरीवाल ने साफ किया कि उन्होंने कभी पंजाब के किसानों को पराली जलाने पर दंडित करने की मांग नहीं की। यह झूठा प्रचार है अगर कोई साबित कर दे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
अकाली दल का केजरीवाल पर पलटवार
अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंदर ग्रेवाल ने अपने साथियों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर केजरीवाल को झूठा करार दिया है। अकाली नेताओं का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में हुई है। यहां सेहत विभाग का पूरा सिस्टम चरमरा गया था। ऐसे में वह कैसे पंजाब के लोगों को मुफ्त सुविधाएं दे सकते है। इसके लिए पैसा कहां से लाएंगे।
पंजाब में सीएम चेहरा घोषित न करने पर सवाल खड़े करते शिअद नेताओं ने कहा कि वह खुद यहां के सीएम बनाना चाहते है। महेश इंदर ग्रेवाल ने कहा कि केजरीवाल की पहली सरकार के बनने से पहले उन्होंने कहा था कि कॉमनवेल्थ गेम के दौरान बड़ा घपला हुआ है जैसे उनकी सरकार आएगी वह सभी को अंदर कर देंगे। अभी तक कुछ क्यों नहीं किया।
उन्होंने पंजाब के पानी के मुद्दे पर केजरीवाल को गुमराह करने का आरोप लगाया। ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में होते है तो कहते है कि पंजाब का पानी है। हरियाणा में जाते सुर बदल जाते है। यही नहीं जब दिल्ली जाते है तो वहां के लिए पानी की मांग करना शुरू कर देते है। इससे साफ है कि वह एक झूठे है। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर नशा तस्करी के झूठे आरोप लगाए, अदालत में केस आते ही माफी मांग पीछे हट गए। इससे साफ है कि यह सब कुछ वोट बैंक के लिए करते है। इस मौके पर एडवोकेट हरीश राय ढांडा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।