फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The secret of the death of the young man revealed by the post mortem in Sonipat

सोनीपत: गर्मी से मौत का था अंदेशा, पोस्टमार्टम में खुला राज, बेरहमी से पीटकर की गई थी युवक की हत्या, नहीं हुई शनाख्त

Sat, 14 May 2022 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 08:50 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात को एक युवक का शव मिला था। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टकर्मी के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
The secret of the death of the young man revealed by the post mortem in Sonipat
मुरथल पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव, हाथ पर सूरमा से बनवाया गया टेटू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात को एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गर्मी से मौत का अंदेशा जताया था। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद उसे स्थानीय पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। मामले में ट्रांसपोर्टर के कर्मी के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के जिला चूरू के गांव दुमकी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित लालजी मुल्जी ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। वह गुरुवार रात को ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसे लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी। वह वहां पहुंचा तो एक युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन


आसपास पता करने पर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शुरुआत में लगा कि गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई है। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर अंदरूनी चोट होने की बात बताई जा रही है। अंदरूनी चोट लगने से मौत होने की बात बताई जा रही है। पोस्टमार्टम में चिकित्सक ने राय दी कि युवक की प्राकृतिक मौत नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है शव 
पुलिस का युवक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर ग्रेरंग की पैजामा मिला है। वहीं उसके दाहिने हाथ पर फूल का टैटू बना हुआ है। युवक की उम्र करीब 33 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के साथ ही अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर ही है। 

दिन में पानी पीकर गया था युवक, बाद में टंकी के पास मिला शव
ट्रांसपोर्ट कर्मी पवन ने पुलिस को बताया कि जिस युवक का शव मिला है, वह गुरुवार दोपहर को उनके पास पानी पीने आया था। दुकानदारों ने उसे पानी पिला दिया था। उसके बाद वह वहां से चला गया था। बाद में रात को उसका शव पानी की टंकी के निकट ही पड़ा मिला। 

 

पेट्रोल पंप के निकट एक युवक का शव मिला था। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। शव को सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पहचान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। -सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed