{"_id":"58cd83c74f1c1b275a32bc40","slug":"tenant-committed-six-year-old-misconduct-arrested-crime-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ किराएदार ने छह साल की मासूम से किया दुराचार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ किराएदार ने छह साल की मासूम से किया दुराचार, गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ पर आरोप है कि उसने बीड़ी लाने के बहाने छह साल की मासूम बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके घर में सतपाल (57) किराए पर रहता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे सतपाल ने उसकी छह साल की बेटी को सतपाल ने बीड़ी लाने के बहाने से अपने कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी काफी देर तक वापस नहीं आई तो वह सतपाल के कमरे में उसे देखने पहुंच गई। वहां की हालत देखकर वह दंग रह गई। उसे देखकर सतपाल मौके से फरार हो गया। महिला ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। पुलिस ने जांच कर आरोपी सतपाल के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच अधिकारी एसआई तुलसी की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के साथ उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए एफएसएल की मदद ली जा रही है।
तुलसी, एसआई, जांच अधिकारी।