{"_id":"65ae5b294c10d74db30890ca","slug":"sonipat-youth-injured-after-gun-shot-during-wedding-ceremony-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: शादी समारोह के दौरान चली गोली लगने से युवक घायल, छर्रे मुंह पर लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: शादी समारोह के दौरान चली गोली लगने से युवक घायल, छर्रे मुंह पर लगे
Mon, 22 Jan 2024 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:40 PM IST
सार
बरात में युवक को गोली के छर्रे लगने का मामला सामने आया है। रोहतक के गांव बलंभा का युवक मदीना गांव में बरात में आया था। लाइसेंस डोगा बंदूक से गोली चली है, रोहतक में युवक को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में गांव मदीना में बरात में आए युवक को घुड़चढ़ी के दौरान गोली लग गई। गोली के छर्रे युवक के मुंह पर जाकर लगे। घायल को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। अब घायल के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव बलंभा निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई के छात्र हैं। 18 जनवरी को गांव के अजय की शादी गोहाना के गांव मदीना में थी और वह बरात में आए हुए थे। जब बरात फेरों पर जाने के लिए चली तो सभी नाच कर खुशियां मना रहे थे। वह एक तरफ खड़े होकर देख रहे थे।
विज्ञापन
वहां पर उनके गांव का दलबीर डोगा बंदूक लेकर खड़ा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे संदीप के चेहरे पर लगे। जिससे वह घायल हो गए। घायल को रोहतक के पीजीआई में दाखिल कराया गया। अब पुलिस ने घायल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद बेहोश हो गया युवक
अचानक गोली लगने के बाद संदीप घायल हो गया था। जब उनकी आंख खुली तो वह रोहतक पीजीआई में दाखिल थे। परिजनों ने उसे घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। संदीप को मुंह पर गोली के छर्रे लगे हैं।
शादी में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घायल के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -प्रदीप कुमार, उप सहायक निरीक्षक, बरोदा थाना, गोहाना