फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Young man who went to celebrate birthday party beaten to death

Sonipat: जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता ने बताया इकलौते बेटे ने मरने से पहले क्या कहा

Fri, 17 May 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 09:00 PM IST
सार

युवक घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ा मिला। हमलावरों के फेंक कर भागने का अंदेशा है। पुलिस ने पिता के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sonipat: Young man who went to celebrate birthday party beaten to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक को पीटने के बाद घर के बाहर फेंककर चले गए। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल व बाद में खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाई है, इसमें तीन युवकों के नाम लिए हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव बैयांपुर खुर्द निवासी नरेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 16 मई की देर शाम उनका इकलौता बेटा अजय (17) घर से बाहर निकला था। वह परिजनों को कहकर गया था कि दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहा है। नरेंद्र ने बताया देर रात करीब डेढ़ बजे उनके घर की डोर बेल काफी देर तक बजी।
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा खोला तो अजय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस पर वह और उनकी पत्नी सुरेखा अजय को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अजय ने उन्हें तीन युवक आकाश, लक्की, बबल व अन्य पर हमले का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल से बेटे को खानपुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अब उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन सोनिया रह गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पिटाई से मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। -इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed