{"_id":"66e71d0b51d5ec306f01d9bb","slug":"sonipat-withdrawal-of-rs-2-91-lakh-by-sending-link-on-whatsapp-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर कर 2.91 लाख रुपये निकाले, क्लिक करने पर दो बैंक खातों से कट गए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर कर 2.91 लाख रुपये निकाले, क्लिक करने पर दो बैंक खातों से कट गए रुपये
Sun, 15 Sep 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:14 PM IST
सार
पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो दो बैंक खातों से रुपये कट गए। शामड़ी बुरान के ग्रामीण ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
Cyber Fraud
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव शामड़ी बुरान निवासी ग्रामीण दीपक के पास साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने केवल लिंक पर क्लिक किया था और उनके बैंक के दो खातों से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कई माह बाद ठगी की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना थाना सदर इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन