{"_id":"58ee72194f1c1b791ecf61f1","slug":"sonipat-thef-arrest-become-cloth-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसायी बनकर गुरुग्राम में रह रहा चोरी का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यवसायी बनकर गुरुग्राम में रह रहा चोरी का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओ स्टाफ ने चोरी के मामले में एक उद्घोषित अपराधी को 19 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से महेंद्रगढ़ के गांव धनौदा फिलहाल गुरुग्राम की हेलीमंडी का रहने वाला हिम्मत सिंह उर्फ प्रेमपाल है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत में वर्ष 1992 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह बाद में फरार हो गया था। आरोपी अपनी पहचान बदलकर गुरुग्राम में रह रहा था और कपड़े का व्यवसाय करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का भी मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के कोट मोहल्ला स्थित एक घर से वर्ष 1992 में आभूषण व नकदी चोरी हुए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिम्मत सिंह को उसी वर्ष गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामला कोर्ट में चला गया था, जहां कई वर्ष तक केस चलता रहा। हिम्मत सिंह जमानत पर बाहर था और वह कोर्ट में सुनवाई के लिए आता था। वर्ष 1998 में आरोपी हिम्मत सिंह अचानक फरार हो गया। वह मामले की सुनवाई के लिए अदालत में नहीं आ सका, जिस पर अदालत ने उसे वर्ष 1998 में फरार आरोपी घोषित कर दिया गया था। उसके बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार था।
इसी बीच पीओ स्टाफ का पता लगा कि आरोपी हिम्मत सिंह गुरुग्राम में रह रहा है। दस पर पुलिस ने उसकी रैकी शुरू कर दी। पुलिस को पता लगा कि आरोपी हिम्मत सिंह गुरुग्राम की हेलीमंडी में प्रेमपाल के नाम से रह रहा है। इस पर पीओ स्टाफ में नियुक्त एएसआई वेदपाल, नरेश, मुख्य सिपाही तपेश व अशोक की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिम्मत सिंह उर्फ प्रेमपाल को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी का आरोपी 19 साल पहले फरार हो गया था। उसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह गुरुग्राम में पहचान बदल कर रहा है। उसकी रैकी करने के बाद जब पुख्ता हो गया कि वह फरार आरोपी हिम्मत सिंह है तो उसे काबू कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-दलबीर दांगी, पीओ स्टाफ प्रभारी।