फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: son of SI cheated of Rs 16 lakh in the name of getting a job in Canada

Sonipat: कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर एसआई के बेटे से 16 लाख रुपये ठगे, फेसबुक पर देखा था विज्ञापन

Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
सार

गांव सनपेड़ा निवासी बलवान सिंह के बेटे ने फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। रिजॉर्ट में कैशियर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
Sonipat: son of SI cheated of Rs 16 lakh in the name of getting a job in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव गांव सनपेड़ा निवासी हरियाणा पुलिस के एसआई के बेटे को कनाडा के रिजॉर्ट में कैशियर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है।

विज्ञापन


गांव सनपेड़ा निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर पानीपत में नियुक्त हैं। उनके बेटे अंकित ने फेसबुक पर राहुल जट के नाम से एक विज्ञापन देखा था। इसमें लिखा था कि उन्हें कनाडा में एक रिजॉर्ट में कैशियर की पोस्ट के लिए दो युवकों या युवतियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


जिसके लिए पीआर वीजा के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा तथा वीजा का पैसा उनके वेतन से ही कटेगा। विज्ञापन देखने के बाद उसके बेटे ने राहुल जट से संपर्क किया तो उसने अपनी बुआ के बेटे मोहित का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद मोहित ने उनके बेटे को अपने झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए, लेकिन उसके बेटे को नौकरी नहीं दिलवाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन सोनल सैनी व ताऊ के बेटे राहुल कुमार से उनका संपर्क करवाया। उन्होंने भी इस मामले में उनके साथ ठगी की।


आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर उनसे करीब 16 लाख रुपये ठग लिये। उसके बाद भी नौकरी पर नहीं भेजा गया। अब आरोपी उन्हें न तो रुपये वापस कर रहे हैं और वर्क वीजा पर कनाडा भेजने के लिए भी मना कर चुके हैं। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed