फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, rti, murder, infirmation

आरटीआई से पंचायती जमीन की मांगी सूचना, कर दी हत्या

Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो,गोहाना। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
sonipat, rti, murder, infirmation
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : sonipat
गामड़ी गांव में आरटीआई कार्यकर्ता हसन अली ने मकान तोड़े जाने पर जब पंचायती जमीन का रिकॉर्ड मांगा तो उसे मौत मिली। आरोप है कि सरपंच व उसके परिजनों ने दो दिन पहले कोर्ट परिसर से अपहरण कर लिया और मारपीट कर नहर में फेंक दिया। उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी खानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच व उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उपमंडल के गांव गामड़ी में पुराने तालाब को बंद करके उसे फाइव पोंड सिस्टम में तब्दील करने के लिए चौड़ा किया जा रहा था। गांव के तालाब के चौड़ीकरण होने की वजह से गांव निवासी हसन अली  का मकान तोड़ दिया गया। आरोप था कि अली हसन ने यह मकान पंचायती जमीन में बनाया हुआ था। मकान मालिक ने न केवल आरटीआई लगाकर पंचायती जमीन का रिकॉर्ड मांगा, बल्कि पंचायत की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में भी केस दायर कर दिया। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले हसन अली कोर्ट परिसर में तारीख पर आया हुआ था। मृतक के परिवार का आरोप है कि सरपंच देवेंद्र मलिक और उसके चार साथियों ने हसन अली  को कोर्ट परिसर से जबरदस्ती उठाया और बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई कर नहर में डाल दिया था। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन

सरपंच समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक हसन अली के परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बयान दिया है कि दो दिन पहले गांव के सरपंच ने कोर्ट के बाहर से उसका अपहरण कर पिटाई कर सरगथल नहर में डाल दिया था। इसने सरपंच देवेंद्र ने उसका मकान तोड़ दिया था उसके खिलाफ आरटीआई लगाई गई थी। इसके कारण उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। उसे पीजीआई खानपुर में भर्ती करवाया गया था, बयान अनफिट होने की वजह से नहीं हो पाए थे, लेकिन अब उपचार के दौरान गुरुवार को हसन अली  की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गामड़ी गांव के सरपंच देवेंद्र मलिक, उसके भाई वीरेंद्र और अन्य युवकों प्रवीण व नरेंद्र के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, प्रभारी कोर्ट काम्लैक्स पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed